मुख्यपृष्ठनए समाचारगैर मुस्लिम, धर्म गुरुओं की हत्या करना चाहते थे आतंकी-एटीएस

गैर मुस्लिम, धर्म गुरुओं की हत्या करना चाहते थे आतंकी-एटीएस

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

यूपी एटीएस ने देश विरोधी साजिश रचने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड मोहम्मद रजा को केरल के मल्लपुरम से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले कानपुर, रामपुर, सोनभद्र और सुल्तानपुर से चार आरोपी दबोचे गए थे, जो प्रदेश में मुजाहिद आर्मी बना रहे थे। पांचों आरोपी अपने-अपने जिलों में दंगे भड़काने की साजिश रच रहे थे। यह सभी कट्टरपंथी पाकिस्तानी संगठनों से प्रभावित थे। देश में जिहाद करके हथियारों के बल पर शरिया कानून लागू करने की योजना बना रहे थे। इन्होंने एटीएस को बताया कि इनके टारगेट पर गैर मुस्लिम धर्म गुरु (हिंदू) थे। जिनकी ये टारगेट किलिंग करने की योजना बना रहे थे। एटीएस अब जानकारी जुटा रही है कि आखिर इनके टारगेट पर कौन धर्म गुरु थे? सोमवार को गिरफ्तार चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जबकि मास्टर माइंड रजा को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा है। चारों अलग-अलग ऑडियो और वीडियो भेजकर लोगों को उकसा रहे थे। एटीएस ने रजा को नियमानुसार ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाने की पुष्टि की है। यहां उसे विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि उसके नेटवर्क और बाकी साथियों की जानकारी जुटाने के लिए गहन जांच जारी है।

इस संदर्भ में एटीएस के डिप्टी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कानपुर के सुजातगंज से मोहम्मद तौसीफ, सुल्तानपुर से अकमल रजा, सोनभद्र से सफील सलमानी उर्फ अली रजवी और रामपुर के कासिम अली को अरेस्ट किया था। यह सभी सोशल मीडिया पर अलग-अलग ग्रुप बनाकर एक दूसरे से जुड़े हुए थे।
पूछताछ में सामने आया यह सभी अपने इन मंसूबों को पूरा करने के लिए यह लोग अलग-अलग जगहों पर मीटिंग करते थे। कई सोशल मीडिया ग्रुप्स के जरिए सक्रिय थे।यह लोग ऑडियो चैट और वीडियो भेजकर लोगों को उकसा रहे थे। आतंकी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए हथियारों और अन्य चीजों के इन्तजाम के लिए लोगों से फंडिंग की अपील कर रहे थे। एटीएस थाना लखनऊ में एफआईआर दर्ज करने के बाद चारों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग मुसलमानों पर जुल्मों और ज्यादतियों के लिए काफिरों (हिंदुओं) के खिलाफ जंग-ए-जिहाद करने और शरिया कानून लागू करने की योजना बना रहे थे। इसके लिए ये लोगों को कट्टरपंथी बना रहे थे। अपनी कट्टर धार्मिक मानसिकता के चलते वो कई लोगों को चिह्नित कर उनके खात्मे की योजना बना रहे थे। साजिशों को अंजाम देने के लिए आरोपी कई हिंसात्मक जिहादी किताबों को जुटाते, और उसे प्रचारित कर रहे थे। दंगे भड़काने, टारगेट किलिंग के लिए आरोपी मुजाहिद आर्मी बना रहे थे। मोहम्मद रज़ा, फ़तेहपुर के अंडौली गांव का मूल निवासी है और वर्तमान में केरल के मल्लपुरम में रह रहा था।गिरोह द्वारा जुटाई गई फंडिंग इसी के बैंक खाते में जमा होती थी। यही आरोपी अपने नेटवर्क के जरिए टारगेट किलिंग और अन्य आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था।

अन्य समाचार