मुख्यपृष्ठनए समाचारखदान की मंजूरी पर जनता को गुमराह कर रही है भाजपा!.. आदित्य...

खदान की मंजूरी पर जनता को गुमराह कर रही है भाजपा!.. आदित्य ठाकरे का हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

शिवसेना नेता और युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा विकास के नाम पर पर्यावरण का विनाश कर रही है, जिसके चलते जैव विविधता को खतरा पैदा हो रहा है, साथ ही प्रदूषण भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के विरोध को नजरअंदाज करते हुए तपोवन में वृक्षों पर कुल्हाड़ी चला रही है और सरकार के इसी रवैए के चलते आरे में भी मेट्रो कार शेड के लिए पेड़ काटे गए।
अब आदित्य ठाकरे ने घोडजरी के पास लोहारडोंगरी में खनन परियोजना के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए सरकार पर तीखा प्रहार किया है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि भाजपा देश की प्रकृति को नष्ट करके जनता को गुमराह कर रही है। आदित्य ठाकरे ने इस बारे में एक्स पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कहा, ‘आज राज्य वन्यजीव बोर्ड ने घोडजरी वाइल्डलाइफ सैंचुरी के पास लोहारडोंगरी में खनन परियोजना को मंजूरी देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। एसबीडब्ल्यूएएल ने मुख्यमंत्री को पहले ही अवगत कराया था कि यह एक महत्वपूर्ण वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है और इससे मानव-पशु संघर्ष और बाघों से संघर्ष बढ़ेगा। बावजूद इसके मुख्यमंत्री ने योजना को आगे बढ़ा दिया। इस खदान से केवल १२० नौकरियां मिलेंगी, जिनमें से केवल ३२ स्थायी होंगी और १२ महीनों में उत्पादन केवल १.१ मिलियन टन होगा। वन्यजीवों और जंगलों पर इसके प्रभाव पर कोई अध्ययन उपलब्ध नहीं है, लेकिन भाजपा को वनों की कटाई पसंद है!’ मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि मुख्यमंत्री मुंबई क्लाइमेट वीक और इसमें भाग लेने वाले वैश्विक संगठनों के समक्ष इस मुद्दे को वैâसे रखते हैं।
खतरे में पर्यावरण
भाजपा विदर्भ क्षेत्र को, जिसने इतने सारे निर्वाचित प्रतिनिधि दिए हैं, पर्यावरण के नजरिए से बर्बाद कर रही है। कोयला धुलाई परियोजनाएं, खदानें, वनों की कटाई और फिर सरकार मानव-पशु संघर्ष के बारे में नागरिकों को गुमराह करती है।

अन्य समाचार