क्रिकेट जगत के पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन एक बार फिर चर्चा में हैं। २४ वर्षीय ग्रेस खेल प्रस्तुति की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी पैâन फॉलोइंग है। इन दिनों वे पेरिस में हैं, जहां उन्होंने अपना जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। ग्रेस ने एफिल टावर के पास से कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिनमें वो अपने करीबी दोस्त और कथित बॉयप्रâेंड विल्सन स्टैथम के साथ नजर आईं। दोनों की रोमांटिक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को और तेज कर दिया है। ग्रेस ने अपनी पोस्ट के वैâप्शन में प्रâेंच भाषा में प्यार का इजहार भी किया, जिसके बाद पैंâस ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ उनके रिश्ते पर भी खूब प्रतिक्रिया दी। ग्रेस हाल ही में टी२० विश्व कप २०२६ में स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के रूप में नजर आई थीं। वहीं उनके पिता मैथ्यू हेडन कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे। खेल जगत में ग्रेस लगातार अपनी अलग पहचान बना रही हैं।
