मुख्यपृष्ठनए समाचार‘भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है चुनाव आयोग!’

‘भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है चुनाव आयोग!’

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका, वोट चोरी और आरएसएस पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि बिना सबूत मैं कोई बात नहीं करता। देश की संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा किया जा रहा है। यूनिवर्सिटी में आरएसएस के लोग चांसलर बनाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है।
चुनाव आयोग को चला रहा है सत्ता पक्ष!
लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के साथ ही केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को चुनने में सत्ता पक्ष की चलती है। सत्ता पक्ष चुनाव आयोग को चला रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त को कंट्रोल करने का क्या मतलब है? मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में चीफ जस्टिस क्यों नहीं?
कांग्रेस सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग सत्ता के साथ मिला हुआ है। हमने इस बात के सबूत दिए। चुनाव आयोग को सीसीटीवी फुटेज नष्ट करने की ताकत क्यों दी गई? चुनाव आयुक्त को सजा का प्रावधान क्यों हटा? सरकार चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है। राहुल ने कहा कि डुप्लिकेट वोट पर चुनाव आयोग ने जवाब नहीं दिया। एसआईआर के बाद भी बिहार में डुप्लिकेट वोटर्स हैं। एसआईआर के बाद भी बिहार में १.५० लाख डुप्लिकेट फोटो हैं। ईवीएम हमें देखने के लिए दिया जाए। एक महीना पहले वोटर लिस्ट दी जाए। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग को चुनने के लिए नियम बदले गए। चुनाव आयोग पर कब्जा किया गया है। लोकतंत्र खत्म करने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल किया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त को चुनने में सत्ता पक्ष की चलती है।

अन्य समाचार