मुख्यपृष्ठनए समाचारकांजुरमार्ग डंपिंग ग्राउंड की गंदगी से लोग बीमारी की चपेट में ...स्वास्थ्य...

कांजुरमार्ग डंपिंग ग्राउंड की गंदगी से लोग बीमारी की चपेट में …स्वास्थ्य पर पड़ रहा बुरा असर

नागरिकों ने सरकार को चेताया
श्वसन और त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ीं
सामना संवाददाता / मुंबई
कांजुरमार्ग डंपिंग ग्राउंड के आसपास रहने वाले स्थानीय निवासियों में सांस की बीमारियों और त्वचा विकारों में तेजी से वृद्धि का कारण बन रहा है। सांस लेने में तकलीफ बढ़ने के बीच डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप और वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन का आग्रह किया है। विक्रोली, कांजुरमार्ग और पवई (वीकेपी) निजी प्रैक्टिशनर डॉक्टरों के संघ ने उप मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री को कड़े शब्दों में पत्र भेजा गया है।
विक्रोली, कांजुरमार्ग, पवई जनरल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल शेख ने कहा कि यह संकट अब कुछ बुजुर्ग मरीजों तक सीमित नहीं है। ‘मैं पिछले १५ सालों से विक्रोली-पूर्व में टैगोर नगर के पास हरियाली गांव में अपना क्लिनिक चला रहा हूं। पहले, पांच से छह मरीज सांस की समस्याओं को लेकर आते थे, जिनमें ज्यादातर वरिष्ठ नागरिक होते थे। अब, मरीजों की संख्या बढ़ रही है और सभी आयु वर्ग के मरीज इस समस्या से जूझ रहे हैं। सर्दियों और मानसून के दौरान, समस्या और बढ़ जाती है।’

अन्य समाचार