मुख्यपृष्ठग्लैमरअनिल गवस और सुनील तावड़े की एंट्री से ‘अनुपमा’ का नवरात्रि ट्रैक...

अनिल गवस और सुनील तावड़े की एंट्री से ‘अनुपमा’ का नवरात्रि ट्रैक हुआ भव्य

हिमांशु राज

टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा नवरात्रि पर खास एपिसोड लेकर आ रहा है, जिसमें भक्ति, संस्कृति और रहस्य का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। इस बार कोंकण की पृष्ठभूमि पर सेट किए गए ट्रैक में महाराष्ट्रीयन परंपराओं का जश्न मनाया जाएगा, जो शो में नई ताजगी लाएगा।विशेष आकर्षण रहेगा महाराष्ट्र की पारंपरिक रस्म घागर-फुकणे, जिसमें महिलाएं सजाए गए मिट्टी या पीतल के घड़े में फूंक मारकर देवी की आराधना करती हैं। इसे और जीवंत बनाने के लिए लोकनृत्य मंडली भी शामिल की गई है, जिससे सीक्वेंस और रंगीन हो जाएगा। इस सांस्कृतिक ट्रैक को खास बनाने के लिए मराठी फिल्म और थिएटर जगत के वरिष्ठ कलाकार अनिल गवस और सुनील तावड़े खास भूमिकाओं में नज़र आएंगे। अनिल गवस लपाछपी और मलाल जैसी फिल्मों से चर्चित हैं जबकि सुनील तावड़े ने लई झकास और जबर्दस्त जैसे शो से पहचान बनाई है। दोनों कलाकार अपनी दमदार मौजूदगी से शो को और गहराई देंगे।त्योहारों की चकाचौंध के बीच समर की मौत का रहस्य भी और पेचीदा होगा। गवस और तावड़े के किरदार कहानी को नए ट्विस्ट देंगे, जिससे हर एपिसोड और रोचक बन जाएगा।यह नवरात्रि ट्रैक दर्शकों को भक्ति, भव्यता और रोमांच का अनोखा अनुभव देने जा रहा है।

अन्य समाचार