मुख्यपृष्ठग्लैमरघने बालों का राज

घने बालों का राज

मां बनने के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं, जिनमें बालों का झड़ना सबसे आम समस्याओं में से एक माना जाता है। डिलिवरी के बाद हार्मोनल बदलाव, नींद की कमी, तनाव और पोषण की कमी के कारण कई महिलाओं को हेयर फॉल का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कटरीना वैâफ के लंबे, घने और चमकदार बालों ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हाल ही में कटरीना ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह पैâमिली टाइम, ट्रैवल और अपने पसंदीदा पलों का आनंद लेती नजर आईं। हालांकि, पैंâस की नजर सबसे ज्यादा उनके हेल्दी और सिल्की बालों पर गई। तस्वीरें वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके हेयर केयर सीक्रेट के बारे में सवाल पूछने शुरू कर दिए। एक पुराने इंटरव्यू में कटरीना ने बताया था कि उनकी सास उनके लिए घर पर खास हर्बल हेयर ऑयल तैयार करती हैं। इस तेल में प्याज, आंवला, एवोकाडो और अन्य प्राकृतिक सामग्री मिलाकर धीमी आंच पर पकाया जाता है। कटरीना के अनुसार, यह तेल उनके बालों को मजबूत और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। अभिनेत्री का मानना है कि अच्छे बालों के लिए सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स ही नहीं, बल्कि संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और तनावमुक्त जीवनशैली भी बेहद जरूरी है।

अन्य समाचार