मुख्यपृष्ठअपराधनिगरानी टीम ने पैरवी के लिए घूस लेते आदेशपाल को किया गिरफ्तार

निगरानी टीम ने पैरवी के लिए घूस लेते आदेशपाल को किया गिरफ्तार

अनिल मिश्र / पटना

बिहार प्रदेश रोहतास जिले में मंगलवार को निगरानी टीम के अधिकारियों ने बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय के एक आदेशपाल को एक लाख 16 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तार आदेशपाल का नाम विनोद कुमार ठाकुर बताया जा रहा है। वो एक सरकारी कार्य की पैरवी के लिए रकम ले रहा था। जिसे निगरानी टीम ने पकड़ लिया। इस सम्बंध में विक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार ने बताया कि जानकारी प्राप्त हुई है। मामले की डिटेलिंग की जा रही है।
वहीं निगरानी विभाग के डीएसपी नरेंद्र कुमार ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी आदेशपाल ने जमीन विवाद मामले में निपटारे के लिए एक लाख सोलह हजार रुपए रिश्वत की मांग किया थी। शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप ऑपरेशन चलाया और पैसे के लेनदेन के दौरान ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पूछताछ के बाद उसे पटना ले जाया गया है, जहां निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि रोहतास जिले में पिछले दो-तीन महीनों में यह सातवीं बड़ी कार्रवाई है। निगरानी विभाग और सीबीआई लगातार भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों पर शिकंजा कस रहे हैं, जिससे सरकारी दफ्तरों में खलबली मच गई है।

अन्य समाचार