हिमांशु राज
बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक राज चक्रवर्ती हिंदी ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार पर अपनी पहली वेब सीरीज़ लेकर आ रहे हैं। ‘प्रलय’ और ‘संतान’ जैसी फिल्मों से मशहूर राज इस बार रोमांस और सस्पेंस से भरपूर एक थ्रिलर पेश करेंगे। इस सीरीज में प्रियांशु पैन्यूली, सुमीत व्यास और अदिति पोहंकर मुख्य भूमिका निभाएंगे, जबकि परमब्रत चटर्जी भी अहम किरदार में नजर आएंगे। प्रियांशु की दमदार अदाकारी और सुमीत के साथ पहली बार की जोड़ी इस सीरीज का खास आकर्षण है।कोलकाता और दार्जिलिंग की खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माई गई इस वेब सीरीज में कहानी में इमोशन और सस्पेंस का बेहतरीन मेल होगा। प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, “यह रोमांटिक थ्रिलर एक नई सिनेमाई ताजगी और गहराई लेकर आ रही है जहां कलाकारों की परफॉर्मेंस और कहानी दोनों ही जोरदार होंगे।”इस धमाकेदार रोमांटिक थ्रिलर को दर्शक इस साल की सबसे इंतजार वाली वेब सीरीज में से एक मान रहे हैं।
