मुख्यपृष्ठखेलदो साल का इंतजार हुआ खत्म ...टॉस जीतते ही  खुशी से झूमे...

दो साल का इंतजार हुआ खत्म …टॉस जीतते ही  खुशी से झूमे राहुल!

करीब दो सालों से लगातार वन डे मैच में टॉस हारनेवाली भारतीय टीम के चेहरे पर उस वक्त मुस्कान खिल गई, जब दक्षिण अप्रâीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में हो रहे तीसरे वनडे में भारतीय टीम ने टॉस जीत लिया। स्टैंड-इन कप्तान केएल राहुल ने जब टॉस के लिए सिक्का उछाला तो उन्होंने अनोखा तरीका अपनाते हुए अपने बाएं हाथ का उपयोग किया। खैर, हवा में उछला सिक्का जब भारत के पक्ष में गिरा तो राहुल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में इस कदर जोरदार जश्न मनाया मानो उन्होंने मैच जीत लिया हो। टॉस जीतने के इस क्षण को देख न केवल स्टेडियम में मौजूद दर्शक झूमने के साथ जोरदार तालियां बजाने लगे, बल्कि हर्षित राणा का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें हर्षित टॉस के दौरान फिंगर क्रॉस कर खड़े थे। लेकिन जैसे ही टॉस का पैâसला भारत के पक्ष में आया हर्षित खुशी से उछल पड़े और उन्होंने ऋषभ पंत को गले लगा लिया।

अन्य समाचार