मुख्यपृष्ठग्लैमरइस बार `राणाजी..' में दम नहीं!

इस बार `राणाजी..’ में दम नहीं!

-रिलीज होते ही ट्रोल हुई माहिरा

९० के दशक का सुपरहिट गाना `मुझको राणाजी माफ करना’ नए अंदाज में `राणाजी २.०’ बनकर लौट आया, लेकिन इस बार दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम नजर आ रहा है। टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा पर फिल्माया गया यह रीमेक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया। पैंâस का कहना है कि `इस बार राणाजी में वो दम नहीं’ जो ओरिजिनल गाने में था। कई यूजर्स ने लिखा, `ओरिजिनल गानों का कबाड़ा करना बंद करो’ तो किसी ने कहा, `राणा जी इस बार माफ नहीं करेंगे।’ वहीं, माहिरा ने ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी आइकॉनिक गाने को नए अंदाज में पेश करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समय के साथ दर्शक इस नए वर्जन को भी पसंद करेंगे। हालांकि, फिलहाल सोशल मीडिया पर यही चर्चा है कि ममता कुलकर्णी के एक्सप्रेशन्स और ९० के जादू के सामने `राणाजी २.०’ फीका पड़ गया।

अन्य समाचार