भारत एनवायरनमेंट अर्थ वीक 2026 में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी समेत देशभर के 1,000 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों ने की शिरकत, इस राष्ट्रीय अभियान में 10,000 से अधिक शिक्षकों और 1 लाख से अधिक स्टुडेंट्स की सक्रिय रही सहभागिता
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद को पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास एवं ग्रीन कैंपस गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देते हुए प्लेटिनम प्रमाणन से नवाजा गया है। यह प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र तेलंगाना के हैदराबाद में सस्टेनेबल कैंपस इम्पैक्ट समिट एंड अवार्ड्स 2026 में आयोजित समारोह में अर्थ वीक के कोर्डिनेटर प्रो. रवि जैन को प्रदान किया गया। देशभर में केवल 244 संस्थानों को ही यह सर्वाेच्च श्रेणी का प्रमाणन प्राप्त हुआ। रिसर्च हाइट फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित भारत एनवायरनमेंट अर्थ वीक 2026 में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से संबद्ध 1,000 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों ने भाग लिया। इस राष्ट्रीय अभियान में 10,000 से अधिक शिक्षकों और 1 लाख से अधिक स्टुडेंट्स की सक्रिय सहभागिता रही। टीएमयू के चांसलर श्री सुरेश जैन, ग्रुप वाइस चेयरमैन श्री मनीष जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन ने इस उल्लेखनीय समर्पण पर कहा, यह उपलब्धि यूनिवर्सिटी की पर्यावरणीय जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
उल्लेखनीय है, यूनिवर्सिटी, विशेषकर इंजीनियरिंग कॉलेज के टीचर्स के संग-संग स्टुडेंट्स ने न केवल वृक्षारोपण किया, बल्कि स्वच्छ अभियान से लेकर पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। पर्यावरणीय इन कैंपस गतिविधियों में डॉ. आशीष सिमलटी, श्री राहुल विश्नोई, श्री सचिन वर्मा आदि की सक्रिय भूमिका रही। प्रो. रवि जैन कहते हैं, यह प्लेटिनम सर्टिफिकेशन यूनिवर्सिटी की प्रोफाइलिंग, प्रत्यायन प्रक्रियाओं एवं विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग मानकों में सकारात्मक भूमिका निभाएगी। कुलपति डॉ. वीके जैन और डीन एकेडमिक्स डॉ. मंजुला जैन ने भी अर्थ वीक में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सीओई के डीन प्रो. आरके द्विवेदी समेत समस्त फैकल्टीज़ और स्टुडेंट्स को बधाई देते हुए संकल्प दोहराया, यूनिवर्सिटी भविष्य में भी पर्यावरणीय पहलों, हरित प्रथाओं और सामुदायिक सहभागिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रहेगी।
