मुख्यपृष्ठनए समाचारटीएमयू को इस बार ओबीई रैंकिंग में टाइटेनियम+ बैंड

टीएमयू को इस बार ओबीई रैंकिंग में टाइटेनियम+ बैंड

सामना संवाददाता / मुरादाबाद

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद ने अब आउटकम बेस्ड एजुकेशन- ओबीई रैंकिंग 2026 में टाइटेनियम+ बैंड हासिल किया है। यह टाइटेनियम+ बैंड टीएमयू की शैक्षणिक उत्कृष्टता और परिणाम-आधारित शिक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। ओबीई रैंकिंग में शामिल मानदंडों में पाठ्यक्रम की डिज़ाइन, सीखने के परिणाम, मूल्यांकन विधियां, छात्र सहभागिता और उद्योग की प्रासंगिकता जैसे कई पहलुओं को गंभीरता से परखा जाता है। कुलाधिपति सुरेश जैन ने कहा, यह उपलब्धि एकेडमिक उत्कृष्टता, इन्नोवेशन और मूल्य-आधारित शिक्षा के प्रति यूनिवर्सिटी की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। ग्रुप वाइस चेयरमैन मनीष जैन बोले, टाइटेनियम+ बैंड राष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा की गुणवत्ता का एक प्रमुख मापदंड है। उन्होंने और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के प्रति यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता को दोहराया। एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन ने कहा, यह उपलब्धि यूनिवर्सिटी को टेक्नोलॉजी-आधारित लर्निंग, स्किल डवलपमेंट और लगातार एकेडमिक सुधार के जरिए आउटकम-बेस्ड एजुकेशन को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करती है।
वीसी प्रो. वीके जैन बोले, टाइटेनियम+ बैंड हासिल करना इस बात का प्रमाण है कि टीएमयू ने हमेशा शिक्षा के हर पहलू में गुणवत्ता और नवाचार को प्राथमिकता दी है। यूनिवर्सिटी ने छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा दिया है, जिससे स्टुडेंट्स न केवल अकादमिक, बल्कि व्यावसायिक रूप से भी प्रतिस्पर्धी बन सकें। टाइटेनियम+ बैंड प्राप्त करना टीएमयू के शैक्षणिक नेतृत्व, संकाय सदस्यों और स्टुडेंट्स के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। टीएमयू की डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन बताती हैं, ओबीई में शिक्षण और सीखने के चार प्रमुख घटक- पाठ्यक्रम डिजाइन, शिक्षण और सीखने के तरीके, मूल्यांकन और निरंतर गुणवत्ता सुधार (सीक्यूआई) और निगरानी शामिल हैं। उल्लेखनीय है, नई शिक्षा नीति-2020 में भी आउटकम बेस्ड एजुकेशन को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी गई है। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी ओबीई को लेकर बेहद संजीदा है।

अन्य समाचार

प्रलय!