सामना संवाददाता / ठाणे
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अगुवा रहे दिवाकर भट्ट को ठाणे में श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े रहे मुंबई के कई प्रतिनिधि इकठ्ठे हुए और उनके प्रति अपनी भावनाओं का इजहार किया।
द्वारिका प्रसाद भट्ट, बलबीर सिंह रावत, चामूसिंह राणा, महावीर पैन्यूली, केशरसिंह बिष्ट, महेश चंद रजवार, ज्योति सिंह राठौड़, अशोक मुरारी, दरम्यान सिंह बिष्ट, पप्पू बर्तवाल, दयाल भट्ट ने उत्तराखंड क्रांति दल के दिवंगत नेता दिवाकर भट्ट के मुंबई प्रवास को याद किया और उनके साथ गुजारे लम्हों की दास्तां सुनाई।
इसके अलावा राज्य आंदोलन के कठिन समय में प्रवासियों की भूमिका भी उजागर की। राज्य आंदोलन का वक्त कितना कठिन था और ऐसे कठिन वक्त में निवासियों के साथ प्रवासियों की भूमिका पर भी प्रतिनिधियों ने रोशनी डाली।
