मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने कथित नए रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की है। हाल ही में एक इवेंट में उन्होंने अपनी जिंदगी, रिश्तों और तलाक पर खुलकर बात की। मलाइका का कहना है कि मजबूत महिलाओं को समाज आसानी से स्वीकार नहीं करता और उन्हें लगातार जज किया जाता है। वह चाहती हैं कि लोग उन्हें ऐसे व्यक्ति के रूप में याद रखें, जिसने अपनी जिंदगी खुलकर जी। उन्होंने कहा कि पुरुष अगर तलाक लेकर दोबारा शादी करें तो उनकी तारीफ होती है, लेकिन महिलाएं ऐसा करें तो सवाल उठते हैं। एक्टेस ने बताया कि अब ट्रोलिंग का उन पर असर नहीं होता क्योंकि उन्होंने खुद को मजबूत बना लिया है। उनके कपड़ों से लेकर तलाक और डांस तक हर बात पर लोग टिप्पणी करते हैं, लेकिन वह अब इन बातों की परवाह नहीं करतीं और ५० की उम्र में निर्भय होकर अपनी जिंदगी जी रही हैं।
