मुख्यपृष्ठखेलयूएई की ओमान पर आसान जीत

यूएई की ओमान पर आसान जीत

एशिया कप-२०२५ का सातवां मुकाबला कल ओमान और यूएई के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया। पहले मैच में टीम इंडिया के हाथों करारी हार का सामना करनेवाली यूएई जीत हासिल करने में कामयाब रही। इस मुकाबले में टॉस जीतकर ओमान की टीम ने पहले गेंदबाजी का पैâसला किया, जो गलत साबित हुआ। यूएई की ओर से अलीशान शराफू और कप्तान मुहम्मद वसीम ने पारी की शुरुआत करते हुए ११ ओवर में ८८ रन जोड़े। इस दौरान अलीशान शराफू ने सिर्फ ३८ गेंदों पर ५१ रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें ७ चौके और १ छक्का शामिल रहा। वहीं मुहम्मद वसीम ने ५४ गेंदों पर ६९ रनों की कप्तानी पारी खेली और उन्होंने ६ चौके और ३ छक्के जड़े। मुहम्मद जोहैब ने २१ रनों का योगदान के अलावा हर्षित कौशिक ने ८ गेंदों पर नाबाद १९ रन बनाए, जिसके चलते यूएई की टीम २० ओवर में ५ विकेट के नुकसान पर १७२ रन बनाए। दूसरी ओर १७३ रन के जवाब में ओमान की बल्लेबाजी काफी खराब रही। टीम ने ७ रन पर ही अपना पहला विकेट गवां दिया और ५० रन तक पहुंचते-पहुंचते आधी टीम पवेलियन लौट गई। ओमान के लिए आर्यन बिष्ट ने जहां सबसे ज्यादा २४ रन बनाए, वहीं कप्तान जतिंदर सिंह ने १० गेंदों पर २० रनों की पारी खेली। विनायक शुक्ला ने २० रन ही बनाए। ओमान की टीम १८.४ ओवर में १३० रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

अन्य समाचार