मुख्यपृष्ठस्तंभगजबे है : ओ तेरी... बुजुर्ग को चाहिए जवान बीवी!

गजबे है : ओ तेरी… बुजुर्ग को चाहिए जवान बीवी!

उमा सिंह

जहां आम तौर पर ८० साल की उम्र में शख्स डॉक्टर, दवा और डायबिटीज, बीपी की चिंताओं में लगा रहता है, वहीं ब्रिटेन के एक बुजुर्ग ने दुनिया को बता दिया है कि दिल हर उम्र में आशिकी चाहता है। प्यार की तलाश उसे हर उम्र में होती है। ऐसा ही एक चौंकानेवाला मामला ब्रिटेन से सामने आया है, जहां बेजामिन स्लेड नामक एक बुजुर्ग ने टीवी और अखबारों में `दुल्हन चाहिए’ का एक विज्ञापन दिया है। इस विज्ञापन के बाद अब हर जगह उन्हीं की चर्चा हो रही है। मजेदार बात तो यह है कि इस रईस बुजुर्ग ने एलान किया है कि जो भी महिला उससे शादी करेगी, उसके बदले उसे ५० कमरों का एक ऐतिहासिक महल, करोड़ों की दौलत और लग्जरी लाइफस्टाइल मिलेगी। मगर मामला इतना आसान भी नहीं है। यह कोई सरकारी योजना नहीं है कि फॉर्म भरो और लाभ उठा लो। यहां महल और दौलत के साथ दादाजी ने तो एक खास शर्त भी रख दी है। यानी दुल्हन को सिर्फ रानी बनकर नहीं रहना, बल्कि बुजुर्ग पति की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। उनका खयाल भी रखना है। उन्हें टाइम-टाइम पर दवा भी खिलानी है। वगैरह..वगैरह…! खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने मजे लेने शुरू कर दिए। कोई इसे `बुजुर्गों का स्वयंवर’ बता रहा है तो कोई कह रहा है कि `दादाजी ने साबित कर दिया कि दिल पर उम्र का कोई असर नहीं पड़ता, असर सिर्फ बैंक बैलेंस का पड़ता है।’
अब सवाल यह है कि करोड़ों की संपत्ति और ५० कमरों के महल का यह ऑफर किस्मत बदलने वाला साबित होगा या फिर दादाजी को दुल्हन की तलाश में कुछ और मौसम देखने पड़ेंगे। फिलहाल प्रेम, संपत्ति और शर्तों का यह अनोखा कॉम्बिनेशन लोगों की खूब दिलचस्पी बटोर रहा है।

अन्य समाचार