मुख्यपृष्ठग्लैमर‘बटन खोलो... फिर कपड़े भी उतारो!’

‘बटन खोलो… फिर कपड़े भी उतारो!’

-राधिका ने सुनाया सेट का किस्सा
बॉलीवुड की चमकती दुनिया के पीछे क्या-क्या चलता है, इसका खुलासा अब राधिका आप्टे ने कर दिया है। बेबाक अंदाज के लिए मशहूर राधिका ने बताया कि कुछ फिल्मों में न्यूड सीन करने के बाद इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उन्हें लेकर ही अपनी ‘धारणा’ बना ली। उन्हें लगा कि अब राधिका किसी भी बोल्ड सीन के लिए झट से हां कर देंगी। लेकिन एक्ट्रेस ने साफ कर दिया कि एक बार कुछ करने का मतलब ये नहीं कि हर बार हां होगी। राधिका ने बताया कि अब वह सेट पर सीधे सवाल करती हैं कि आखिर इस सीन की जरूरत क्या है। यहां तक कि किसिंग सीन को भी कभी-कभी ‘बस १५ सेकंड का इम्प्रोवाइजेशन’ कहकर हल्का बताने की कोशिश होती है। सबसे हैरान करने वाला किस्सा तो एक्शन सीन का है। बात शुरू हुई एक्शन से, लेकिन धीरे-धीरे चर्चा कपड़ों पर पहुंच गई। पहले शर्ट के बटन की बात हुई और फिर मेकर्स ने अंतर्वस्त्रों में सीन करने का सुझाव दे दिया। राधिका भी सन्न रह गर्इं और पलटकर पूछ बैठीं, ‘आखिर आप मुझसे कराना क्या चाहते हैं?’

अन्य समाचार