मुख्यपृष्ठखेलवर्ल्ड कप से पहले बवाल!

वर्ल्ड कप से पहले बवाल!

फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिन बचे हैं, लेकिन टूर्नामेंट से पहले विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। टिकट और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी समस्याओं के बाद अब वीजा और इमिग्रेशन मामलों ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। ताजा मामला अप्रâीका के चर्चित रेफरी ओमर अब्दुलकादिर अर्टन का है, जिन्हें मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई और वापस इस्तांबुल भेज दिया गया। यह फैसला इसलिए भी हैरान करने वाला माना जा रहा है क्योंकि वह डिप्लोमैटिक पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे थे। इस घटना पर सोमालिया के प्रधानमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अर्टन लाखों अफ्रीकी युवाओं की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले इराक के उप-कप्तान आयमेन हुसैन को भी एयरपोर्ट पर सात घंटे तक हिरासत में रखकर पूछताछ की गई थी। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने वर्ल्ड कप से पहले आयोजन और व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अन्य समाचार