मुख्यपृष्ठनए समाचारअमेरिकी राष्ट्रपति ने छोड़ा नेतन्याहू का साथ!.. इजरायल पर हमला यूएस डरा!.....

अमेरिकी राष्ट्रपति ने छोड़ा नेतन्याहू का साथ!.. इजरायल पर हमला यूएस डरा!.. ईरान की खतरनाक चाल से थर-थर कांपे ट्रंप

एजेंसी / नई दिल्ली

मिडिल ईस्ट में कुछ सप्ताह पहले अस्थायी शांति दिख रही थी। अप्रैल में हुए सीजफायर के बाद लग रहा था कि ईरान और इजरायल के बीच अब कोई सीधा टकराव नहीं होगा। लेकिन बीते कुछ दिनों में ही तस्वीर बदलती नजर आ रही है। बीते दिनों दोनों देशों ने एक बार फिर से एक दूसरे के ठिकानों पर हमला किया था। इजरायल ने लेबनान पर अटैक किया था तो ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागी थीं। इस बार ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों से ऐसा भीषण हमला किया है कि पूरा मिडिल ईस्ट धमाकों से दहल उठा और दुनिया के बड़े-बड़े देश सन्न रह गए। इस वक्त हालात कंट्रोल से पूरी तरह बाहर जाते दिख रहे हैं। ये सिर्फ तनाव नहीं है, ये सीधा टकराव है और वो भी ऐसे लेवल पर, जहां हर मिनट इतिहास बदल सकता है। और सबसे खतरनाक मोड़ तब आया, जब ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें एक साथ इजरायल के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले एयरबेस पर टूट पड़ीं। ईरान ने हमला भले ही इजरायल पर किया हो, लेकिन इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप थर-थर कांप उठे हैं और यही वजह है कि बीते कई दिनों से वे इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को हमले न करने की अपील कर रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अब इजरायल अलग-थलग पड़ता नजर आ रहा है। ईरान युद्ध की शुरुआत में इजरायल को अमेरिका, बहरीन और यूएई जैसे देशों का समर्थन मिल रहा था, लेकिन १०० दिन बाद हालात बदल गए हैं और मिडिल ईस्ट में इजरायल काफी हद तक अलग-थलग पड़ता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब खुलकर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर तल्ख टिप्पणियां कर रहे हैं। अमेरिकी आउटलेट एक्सियोस के मुताबिक, ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा कि आप अकेले रह जाएंगे। कोई आपका जंग में साथ नहीं देगा। इसलिए आप समझौते का इंतजार करिए। ईरान पर हमला रोक दीजिए। इजराइल के विपक्षी नेताओं ने इसे संप्रभुता के खिलाफ बताया है।
`सुधर जाओ, वरना अलग-थलग पड़ जाओगे’…ट्रंप ने नेतन्याहू को फिर दी तल्ख टिप्पणी
इजरायल से अमेरिका ने भी दूरी बनानी शुरू कर दी है। ईरान पर हाल में जब इजरायल ने हमला किया तो अमेरिका ने सीधे कह दिया कि यह तेल अवीव की लड़ाई है। इतना ही नहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री को साफ लहजे में कहा कि आप लड़ाई बंद कीजिए, नहीं तो अकेले पड़ जाएंगे। जानकारों का कहना है कि ट्रंप और नेतन्याहू के बीच मतभेद काफी ज्यादा गहरे हो गए हैं।
यूएई और बहरीन ने भी इजरायल से दूरी बनानी शुरू कर दी है
अमेरिका को खाड़ी के अन्य देशों की चिंता है। यूएई, सऊदी और कतर से अमेरिका के संबंध अच्छे हैं। ये देश नहीं चाहते हैं कि खाड़ी में कोई युद्ध हो। ट्रंप ने पिछले दिनों नेतन्याहू से बातचीत में कहा था, `बाकी लोगों को भी सुनना पड़ता है। दुनिया ऐसे नहीं चलती है। इसके बावजूद नेतन्याहू जंग छेड़ने पर आमादा हैं।

अन्य समाचार