मुख्यपृष्ठनए समाचारविभिन्न फैक्ट्रियां प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संतुलन को ताक पर रखकर कर...

विभिन्न फैक्ट्रियां प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संतुलन को ताक पर रखकर कर रही हैं दूषित करने का कार्य-बिनू कुमार महतो युवा टाइगर

अनिल मिश्र / रांची

झारखंड प्रदेश के रामगढ़ जिले में गोला प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न फैक्ट्रियों से निकलता जहरीला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। रामगढ़ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी बिनू कुमार महतो युवा टाइगर ने कहा कि गोला प्रखंड कृषि प्रधान क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। पिछले 15 से 16 वर्ष से विकासशील प्रखंड के तौर पर अपने आप को अग्रसर है, लेकिन विभिन्न फैक्ट्रियां प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संतुलन को ताख पर रखकर इस क्षेत्र को दूषित करने का कार्य कर रही हैं। यह सभी फैक्ट्रियां रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड क्षेत्र में स्थित हैं। ये सभी लगातार जहरीले धुएं निकलने की वजह से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित विद्यालय में अध्ययनरत नौनिहालों को बीमारी की आगोश में ले रहा है। इसकी ताजा उदाहरण सांस के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। समाजसेवी बिनू कुमार महतो युवा टाइगर ने कहा कि इसी तरह वन विभाग द्वारा लगभग 100 से 150 मीटर की दूरी में पौधारोपण की कार्य किया गया है। यह फैक्ट्रियां घनी आबादी वाले क्षेत्र में होने के कारण मानव जीवन को ही नहीं इसके अलावा पेड़-पौधों तथा खेती युक्त जमीनों को भी नष्ट एवं बंजर बना रही है। मनुष्य ही नहीं मवेशियों को भी नुकसान पहुंचा रहा है और जहां-तहां छाय (डस्ट) को फेंक दिया जाता है, जिससे टी.वी, कैंसर, नपुंसकता, विकलांगता एवं जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण की चपेट में लोग आ जाते हैं। फैक्ट्री की तरफ से सरकार द्वारा सुरक्षा मानक का भी पालन नहीं किया जा रहा है। टाइगर आगे कहते हैं कि गोला प्रखंड को प्रदूषण में मुक्त करने की दिशा में कार्य करते हुए निष्पक्षता पूर्वक जांच किया जाना चाहिए और ग्रामीण जनता को न्याय मिले।

अन्य समाचार