तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के बीच क्या फिर से प्यार की खिचड़ी पक रही है? दोनों के ब्रेकअप की खबरों के बाद अब एक छोटी-सी सोशल मीडिया हरकत ने गॉसिप बाजार गर्म कर दिया है। दरअसल, तारा ने अपनी बर्थडे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसे ऑरी ने भी पोस्ट किया। ब्लैक स्ट्रैपलेस ड्रेस में तारा केक काटती नजर आर्इं। पार्टी में कृष्णा श्रॉफ भी मौजूद थीं। लेकिन सबकी नजरें वीर पहाड़िया के कमेंट पर टिक गर्इं। वीर ने वीडियो पर केक और व्हाइट हार्ट इमोजी डालकर बधाई दी। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर दोनों के पैचअप की चर्चाएं शुरू हो गर्इं। याद दिला दें कि जनवरी २०२६ में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। हालांकि, न तारा ने और न ही वीर ने दोबारा साथ आने की पुष्टि की है।
