हिमांशु राज
इस बार नवरात्रि दस दिनों की है और हर दिन का अपना अलग ही उल्लास है। नवें दिन की रौनक में बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन का पारंपरिक अंदाज चर्चा में है। उन्होंने गुलाबी रंग की सुंदर साड़ी पहनकर न केवल त्योहार की गरिमा बढ़ा दी, बल्कि अपनी सादगी और आभा से सबका दिल भी जीत लिया। विद्या बालन की पहचान हमेशा से ही उनकी साड़ी प्रेम और पारंपरिक भारतीय परिधानों से रही है। इस बार भी उन्होंने साबित कर दिया कि साड़ी में उनसे ज़्यादा गरिमा और आत्मविश्वास किसी और में दिखाई नहीं देता। गुलाबी साड़ी की कोमल चमक उनके व्यक्तित्व के अनुरूप लग रही थी, जिसमें स्त्री शक्ति और परंपरा की झलक सहजता से दिखाई दी।नवरात्रि का नौवां दिनअष्टमी पड़ रही है,देवी दुर्गा की आराधना का दिन है। ऐसे शुभ अवसर पर विद्या का यह पारंपरिक अवतार केवल एक फैशन स्टेटमेंट नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और स्त्रियों की शक्ति का प्रतीक भी बन गया। उनकी इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी और प्रशंसकों ने उन्हें परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम बताया।विद्या बालन का यह लुक एक बार फिर साबित करता है कि भारतीय नारी की असली खूबसूरती उसकी संस्कृति, विनम्रता और आत्मगौरव में बसती है।
