मुख्यपृष्ठग्लैमरशादी की प्लानिंग

शादी की प्लानिंग

जाह्नवी कपूर अक्सर अपने बेबाक अंदाज और फैशन स्टाइल की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एक इवेंट में मौजूद थीं, जहां उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल उनका फोकस सिर्फ फिल्मों पर है और शादी में अभी काफी समय है। हालांकि, एक पुराने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि वो तिरुपति में सादगी से शादी करना चाहती हैं, जिसमें ज्यादा लोग न हों। उन्होंने यह भी कहा कि उनका हनीमून लंबा होगा और शादी में वह जो भी पहनेंगी, वह मनीष मल्होत्रा की डिजाइन किया हुआ होगा, क्योंकि वह उनके फेवरेट हैं।

अन्य समाचार