मुख्यपृष्ठग्लैमरकिस पर किटकिट

किस पर किटकिट

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म `पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है, लेकिन इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म के एक लिपलॉक सीन की हो रही है। १२ साल बड़े राम चरण के साथ जाह्नवी का रोमांटिक सीन कुछ लोगों को खास पसंद नहीं आया। यही वजह है कि लोगों ने `किस’ पर किटकिट शुरू कर दी। दरअसल, फिल्म में एक किसिंग सीन प्रेम कहानी को आगे बढ़ाने के लिए दिखाया गया था, लेकिन कई दर्शकों को ये किसिंग सीन पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे जबरदस्ती वाला रोमांस बताया, जबकि कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसे सीन की जरूरत क्या थी। फिल्म रिलीज होते ही जाह्नवी कपूर के किरदार और उनकी स्क्रीन प्रेजेंटेशन को लेकर आलोचना शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि निर्देशक बुची बाबू सना को सफाई देनी पड़ी और कुछ दृश्यों में बदलाव करने की बात भी सामने आई। सोशल मीडिया पर पैंâस लगातार बहस कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह सिर्फ फिल्मी रोमांस है, जबकि दूसरे इसे पुरानी सोच वाला प्रेम प्रदर्शन बता रहे हैं। इसी विवाद ने फिल्म के रोमांटिक ट्रैक को चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना दिया है।

अन्य समाचार