-उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार की नाकामी पर उठाए सवाल
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
इंडिगो के मामले पर बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान हाई कोर्ट ने मोदी सरकार को जमकर फटकार लगाई। हाई कोर्ट ने पूछा कि सरकार हवाई किराए को ४० हजार रुपए तक बढ़ने से क्यों नहीं रोक पाई? हाई कोर्ट ने इस पूरे संकट को `खतरनाक’ बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हालात को बिगड़ने दिया और संकट शुरू होने के बाद ही कोई कार्रवाई की। हाई कोर्ट ने सरकार से सवाल किया कि इंडिगो फेल हुई तो आपने क्या किया? इंडिगो एयरलाइंस के कारण किस तरह से आम जनता को परेशान होना पड़ा। ये किसी से छिपा नहीं है।
बता दें कि बीते १ हफ्ते के भीतर हजारों फ्लाइट वैंâसिल कर दी गई। इसके कारण यात्री एयरपोर्ट पर ही फंस गए। हालांकि, अब हालात सामान्य हो रहे हैं। सरकार ने एक्शन लेते हुए इंडिगो की १० प्रतिशत उड़ानों को कम कर दिया। इस पूरे मामले पर बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार से पूछा कि ये स्थिति वैâसे बनी? कोर्ट ने इंडिगो उड़ान अव्यवस्था पर केंद्र और एयरलाइन को फटकार लगाई। कोर्ट ने यात्रियों को हुई परेशानी, भारी किराया वृद्धि और अपर्याप्त मुआवजे पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
`५ हजार की टिकट ४० हजार तक कैसे पहुंची?
दिल्ली हाई कोर्ट ने हवाई किराए में तेजी से बढ़ोतरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले ५ हजार रुपए में मिलने वाले टिकट अब बढ़कर ४० हजार रुपए तक वैâसे पहुंच गए। बेंच ने पूछा, `अगर कोई संकट होता, तो दूसरी एयरलाइंस को फायदा उठाने की इजाजत वैâसे दी जा सकती थी?
