आपके सितारे

डॉ.आदित्य नारायण मिश्र
ज्योतिषाचार्य, वेदाचार्य,

मेष: आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ हर कार्य करेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं।
वृषभ: धैर्य और विवेक से किए गए कार्य सफल होंगे। व्यापार में लाभ की संभावना है।
मिथुन: आज नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा।
कर्क: भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
सिंह: समय अनुकूल है। काफी समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे।
कन्या: करियर में उन्नति का संकेत है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
तुला: आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है।
वृश्चिक: अनावश्यक विवाद से जरूर बचें। कार्यक्षेत्र में धैर्य और संयम बनाए रखें। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
धनु: बड़े बुजुर्गों के मान-सम्मान में कमी न आने दें। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर: आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।
कुंभ: आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपनी सकारात्मक ऊर्जा से हर कार्य करने में सक्षम दिखाई दे रहे हैं।
मीन: धैर्य और सकारात्मक सोच आपके लिए सफलता के नए द्वार खोलेंगे। बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें। किसी विवाद में न पड़ें।

अन्य समाचार