मुख्यपृष्ठसमाचारभिक्षाटन कर युवा कांग्रेसियों ने बोला पीएम मोदी को 'हैप्पी बर्थ डे'!...

भिक्षाटन कर युवा कांग्रेसियों ने बोला पीएम मोदी को ‘हैप्पी बर्थ डे’! …’वोट चोर गद्दी छोड़’ के लगाए नारे

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ७५वें जन्मदिन को युवा कांग्रेसियों ने बेरोजगारी दिवस व नौकरी चोर,गद्दी छोड़ दिवस के रूप में मनाया। दर्जनों की संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता हाथ में कटोरा लेकर भिक्षाटन के लिये सड़क पर उतर गए। ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के ७५वें जन्मदिन को मनाया। बता दें कि यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सहित दर्जनों युवा शहर स्थित बस स्टेशन से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए जमकर नारेबाजी की। पीएम के जन्मदिन को बेरोजगारी दिवस करार दिया।इस दौरान युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मानस तिवारी ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। वो सिर्फ चुनावी जुमला बनकर रह गया।वर्तमान समय में निजीकरण के कारण देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है और जो भर्ती प्रक्रिया हुई हैं, उनमें पेपर लीक के जरिए छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के साथ खिलवाड़ कर उनका हक छीना जा रहा है। इस कारण हिंदुस्तान के युवा वर्ग में काफी आक्रोश है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान, नौजवान और दलित सर्वाधिक परेशान हैं। देश के युवा डिग्री लेकर भी रोजगार के लिए भटक रहे हैं, किसान कर्ज और प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे हैं, जबकि दलित समाज के अधिकारों पर लगातार खतरा बना हुआ है। इस मौके पर रणवीर सिंह राणा, हिमांशु तिवारी, हर्षित पांडे, आदित्य विक्रम सिंह, दीपक यादव, हर्षपाल, आदित्य सिंह, युवराज यादव, सौरभ तिवारी, प्रिंस गौतम, अभय सिंह, अनुराग यादव, ऋतिक तिवारी, अनुराग मिश्र, जय सिंह, सुभाष गौतम, शिवम पांडे, सुमित गुप्ता, विवेक सिंह, रफ्तार शिव तिवारी, दिव्यांशु तिवारी आदि युवा कांग्रेसी मौजूद रहे।

अन्य समाचार