मुख्यपृष्ठअपराधगोवंडी में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गोवंडी में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सगीर अंसारी / मुंबई
पूर्वी उपनगर के गोवंडी शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले दुर्गा सेवा संघ इलाके में बीती रात उस समय अफरातफरी मच गई जब तीन साल पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई।

सूत्रों के अनुसार मृतक असलम कुरैशी और आरोपी नाज़िम वकील मलिक (32) के बीच वर्ष 2022 से विवाद चला आ रहा था। हाल ही में ईद-ए-मिलादुन्नबी के दिन दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। इसी रंजिश को लेकर मंगलवार रात नाज़िम ने असलम पर पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल असलम को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही शिवाजी नगर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी नाज़िम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

अन्य समाचार