-हादसों में ९,००० यात्रियों की हुई है मौत
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
अमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। बोइंग का इतिहाश् रक्तरंजित है। जानकारी के अनुसार, अभी तक ६,००० के करीब बोइंग विमानों के छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें ९,००० लोगों की मौत हुई हैं। एयरबस के मुकाबले बोइंग के हादसे ज्यादा हुए हैं।
हालिया मामलों में २०२४ में साउथ कोरिया में बोइंग का ७३७-८०० विमान व्रैâश हुआ था, जिसमें लगभग १८० लोगों की जान चली गई थी। यह विमान ७३७ मैक्स का नया वर्जन था। गत वर्ष जनवरी में एक अलग घटना में उड़ान के दौरान एक ७३७ मैक्स के दरवाजे का प्लग उड़ गया था। इसके अलावा, २०१८ और २०१९ में भी बोइंग ७३७ मैक्स के विमान व्रैâश हुए थे, जिनमें लायन एयर फ्लाइट ६१० और इथियोपियन एयरलाइंस फ्लाइट ३०२ शामिल थीं, जिसके कारण विमान को बोइंग के इस मॉडल को रोकना पड़ा था, जिससे कंपनी को ३० अरब डॉलर तक का नुकसान हुआ था। २०१८ और २०१९ की दुर्घटना के दौरान १८९ और १५७ लोगों की जान गई थी।
नई बोतल में पुरानी शराब
२०१८ और २०१९ के बोइंग मैक्स के हादसे में ३४६ यात्री और क्रू मेंबर्स की जान चली गई। इस हादसे के बाद इस विमान का संचालन रोक दिया गया था। बाद में इसे अपडेट करके बोइंग ७३७-८०० के नाम से परिचालन में लाया गया। यह नई बोतल में पुरानी शराब जैसा ही था।
पहला ड्रीमलाइनर हुआ हादसे का शिकार
अमदाबाद में हुए प्लेन व्रैâश में बोइंग का ७८७ ड्रीमलाइनर शामिल है। यह पहला ड्रीमलाइनर है, जो व्रैâश हुआ है। इसका ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद हादसे का खुलासा हो सकेगा। अमदाबाद हादसे से पहले जारी आंकड़ों के अनुसार, बोइंग विमान दुनियाभर में लगभग ६,००० दुर्घटनाओं और घटनाओं में शामिल रहे हैं, जिनमें से ४१५ घातक थीं और ९,००० से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है। दुनियाभर में फ्लाइट वाले हजारों यात्री विमानों में से कम से कम ४,००० से ज्यादा विमान बोइंग ७३७-८०० हैं।
