मुख्यपृष्ठनए समाचारवाह रे ब्रिज बनाने वालों, ढलान पर नहीं चढ़ान पर बना डाला...

वाह रे ब्रिज बनाने वालों, ढलान पर नहीं चढ़ान पर बना डाला ब्रेकर! …उद्घाटन से पहले विवादो में विक्रोली आरओबी

ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की आशंका, यात्रियों में नाराजगी
सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई के विक्रोली इलाके में तैयार किया गया रेल ओवरब्रिज (आरओबी), जो देश का सबसे लंबा आरओबी बताया जा रहा है, उद्घाटन से पहले ही विवादों में घिर गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस ब्रिज के एलबीएस मार्ग छोर पर लगाए गए दो स्पीड ब्रेकरों को लेकर स्थानीय नागरिकों और यात्रियों में असंतोष है।
दरअसल, ब्रिज की चढ़ाई पर लगभग ३.५ मीटर लंबे दो स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं। यात्रियों का कहना है कि उतराई पर स्पीड ब्रेकर लगाना समझ में आता है, क्योंकि वाहन तेज गति में हो सकते हैं। लेकिन चढ़ाई पर स्पीड ब्रेकर लगाना वाहन चालकों के लिए असुविधाजनक और खतरनाक साबित हो सकता है, खासकर दोपहिया चालकों के लिए।
मनपा के अधिकारियों के अनुसार, एलबीएस मार्ग पर भारी ट्रैफिक रहता है और चढ़ाई पर एस-आकार की मोड़ होने के कारण गति नियंत्रण के लिए ये स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार स्पीड ब्रेकर की अनुपयुक्त स्थिति को लेकर शिकायत की, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। नागरिकों को आशंका है कि चढ़ाई पर स्पीड ब्रेकर से वाहन गति पकड़ने में असमर्थ होंगे, जिससे ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है।

शहरी नियोजन विशेषज्ञों की मदद जरूरी
इस पुल से एलबीएस मार्ग और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे को जोड़ने का प्रयास किया गया है। लेकिन जब तक ब्रिज से जुड़े सारे ट्रैफिक पॉइंट्स को वैज्ञानिक और व्यावहारिक रूप से नहीं देखा जाएगा, तब तक यातायात को राहत मिलने की बजाय समस्याएं और बढ़ सकती हैं। शहर में ब्रिज की चढ़ाई पर इस तरह के स्पीड ब्रेकर दुर्लभ हैं, ऐसे में विशेषज्ञों का सुझाव है कि बेहतर समाधान के लिए शहरी नियोजन विशेषज्ञों की मदद ली जानी चाहिए।

अन्य समाचार

पिता