मुख्यपृष्ठनए समाचारपत्नी की अस्थियां बहाने आया था, लेकिन खुद ही राख बन गया!..७...

पत्नी की अस्थियां बहाने आया था, लेकिन खुद ही राख बन गया!..७ दिनों पहले हुई थी पत्नी की मौत

अमदाबाद एयर इंडिया के प्लेन क्रैश की वजह से कई लोगों की जान चली गई। यह फ्लाइट अमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई थी, लेकिन टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद फ्लाइट में दिक्कत आ गई और वह क्रैश हो गई। इस हादसे में अमरेली के वाडिया निवासी अर्जुनभाई पटोलिया की मौत हो गई। वे कुछ ही समय पहले पत्नी की अस्थियों को विसर्जित करने भारत आए थे, लेकिन हादसे ने अर्जुन की भी जान ले ली।
दरअसल, अर्जुन की पत्नी भारती का सात दिन पहले ही लंदन में निधन हुआ था। एक खबर के मुताबिक, भारती की इच्छा थी कि उनकी अस्थियों को अमरेली के पैतृक गांव के तालाब और नदी में विसर्जित किया जाए। अर्जुन पत्नी की ख्वाहिश को पूरा करने गुजरात आए थे और वापसी के लिए रवाना भी हो गए थे, लेकिन एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश होने की वजह से उनकी भी जान चली गई। एयर इंडिया की फ्लाइट में २४२ लोग सवार थे, हादसे में २४१ लोगों की मौत हो गई, लेकिन एक शख्स बच गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह अमदाबाद पहुंचे। उन्होंने यहां हादसे की जगह का मुआयना किया और इसके बाद अस्पताल गए।
पापा का अखिरी जन्मदिन
अमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया के विमान हादसे में गुजरात की रहने वालीं दीपांशी भदौरिया की मौत हो गई है। दीपांशी लंदन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं और एक महीने पहले अपने पिता को जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए भारत आई थीं। दीपांशी के पिता सीबीआई में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं।

अन्य समाचार