अमिताभ श्रीवास्तव
आदमी अपनी इमेज बनाने के लिए कितने तिकड़मों में लगा रहता है और जब एक इमेज बनती है तो भूल जाता है कि वह बिगड़ भी सकती है। अब देखिए न, अमेरिका की मशहूर गायिका ने अपने नए अल्बम की कवर इमेज पर ऐसा फोटो शूट कराया, जिसने उसकी बनी बनाई इमेज पर पानी फेर दिया। लोग अब उसे पॉर्न स्टार की तरह देखने लगे हैं। सबरीना कारपेंटर एक विख्यात गायिका है, जिसने अपने आगामी एल्बम मैन्स बेस्ट प्रâेंड के कवर इमेज को जब इंस्टाग्राम पर साझा किया तो आक्रोश पैदा हो गया। दरअसल, यह इमेज कुछ ऐसी है कि घुटनों के बल बैठी हुई है वो, काली मिनी ड्रेस ऊपर उठी हुई है और सबरीना कारपेंटर कैमरे के सामने मुंह बना रही है। उसके ट्रेडमार्क प्लैटिनम बाल एक आदमी की मुट्ठी में जकड़े हुए हैं और उसका हाथ उसके पैर पर इशारा करते हुए टिका हुआ है। इस इमेज को लेकर लोग उसे `सीधे-सीधे पॉर्नहब फंतासी’ करार दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि एक तरफ विश्व में जहां हमारे बच्चों का सेक्स के प्रति दृष्टिकोण ऑनलाइन पॉर्न की आसान उपलब्धता के कारण पहले से ही विकृत होने के खतरे में है, दूसरी तरफ कोई लोकप्रिय हस्ती अपनी गंभीर छवि को ग्लैमराइज और महिमामंडित करने का अश्लील विकल्प चुनती है तो यह समाज के लिए ठीक नहीं है। सबरीना की इमेज केवल इससे ही नहीं, बल्कि इस वर्ष के शुरू में ब्रिट्स में एक लज्जाहीन प्रस्तुति देकर विवाद पैदा कर दिया था, जिसके कारण दर्शकों ने ऑफकॉम पर ९०० से अधिक शिकायतें दर्ज कराई थीं।
क्या पागल हो गया जस्टीन बीबर?
जस्टिन बीबर को दुनिया जानती है। मशहूर गायक बीबर मानसिक व्याधियों से घिरा हुआ है और इसी वजह से मामला उसकी संरक्षता का उठ रहा है। जी हां, `बेबी’ गायक जस्टिन बीबर अपने अजीबोगरीब व्यवहार के लिए सुर्खियों में है, यहां तक कि उसे ड्रग्स लेते भी देखा गया है। बीबर के प्रशंसक उसके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में चिंतित हैं। प्रसिद्ध कानूनी विशेषज्ञ का मानना है कि उसकी पत्नी हैली बीबर जल्द ही संरक्षकता के लिए आवेदन कर सकती है, लेकिन यह आसान नहीं होगा। संरक्षकता एक कानूनी व्यवस्था है, जहां एक नामित व्यक्ति किसी वयस्क व्यक्ति की व्यक्तिगत देखभाल, मामलों और वित्त का प्रबंधन कर सकता है, जो इसे स्वयं नहीं कर सकता है, जिसे परमाणु कोड कहा जा सकता है। न्यायाधीश शारीरिक या मानसिक विकलांगता जैसे मामले में संरक्षकता प्रदान करता है। ब्रिटनी स्पीयर्स भी संरक्षकता के अधीन थी और उसके पिता जेम्स ने संरक्षक के रूप में कार्य किया था, फिर भी हाई-प्रोफाइल मामलों में इस तरह की कानूनी व्यवस्था को विवादास्पद माना जा सकता है। वकीलों का मानना है कि यदि जस्टिन बीबर का हालिया व्यवहार उतना ही परेशान करने वाला है, जितना कि सोशल मीडिया पोस्ट से जानकारी मिल रही है तो संरक्षकता पर विचार किया जा सकता है। चूंकि वह युवा एक सेलिब्रिटी है इसलिए निश्चित रूप से इसका विरोध होगा। हालांकि, अगर मामला बढ़ता है तो कानून हस्तक्षेप करेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बीबर का सारा कामकाज उसकी पत्नी संभालेगी या मां?
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
