एम एम एस
‘देखो जहां तक रिलेशनशिप की बात है, इट्स ओके, लेकिन शादी मैं तुमसे शादी नहीं कर सकती…’
‘लेकिन क्यों तुम्हारी प्रॉब्लम क्या है?’
‘बात प्रॉब्लम की नहीं है… तुम्हारे मेरे बीच में जो रिलेशनशिप है, उसके मायने बिल्कुल अलग हैं… शादी खेल नहीं है’
‘मैं तुम्हें जिंदगीभर साथ रखूंगा इस बात की गारंटी देता हूं’
‘लेकिन… लेकिन मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं’
‘तैयार नहीं हो… क्यों?’
‘मैं तुम्हें कुछ नहीं बता सकती।’
‘क्या?’
‘बस पहले तुमसे कह दिया, मैं तुमसे शादी नहीं कर सकती, मैं तुम्हें बार-बार कह चुकी हूं और यह मैं अंतिम बार कह रही हूं, दिस इस लास्ट टाइम’
‘तुम ऐसा नहीं कर सकती। मैंने तुम्हें अपनी वाइफ के तौर पर देखा है इसलिए मैं सिर्फ तुमसे शादी करूंगा वरना नहीं’
‘यह तुम्हारी प्रॉब्लम है। तुम किसी और से शादी करो या नहीं करो। मैं तुमसे शादी नहीं कर सकती…’
‘अगर तुमने मुझसे शादी नहीं की तो देखो..’
‘क्या?’
उसने अपना मोबाइल की पिक्चर गैलरी ओपन की। क्लिक किया, उसे देखकर उसे उस युवती के होश उड़ गए।
‘यह क्या है, यह क्या है…?’
‘तुम्हारे और मेरे प्रेम की निशानी…’
‘नहीं, यह प्रेम की निशानी में ये तो मुझे ब्लैकमेल कर रहे हो’
‘ओके समझ लो मैं तुम्हें ब्लैकमेल कर रहा हूं, क्योंकि मुझे तुमसे शादी करनी है…’
‘अगर तुम्हें मुझसे शादी करनी होती तो तुम इस तरह की हमारी फोटो नहीं रखते’
‘तो सेव करने में क्या बुराई है। हमने आपसे शादी करनी है तो यह तस्वीर तुम्हारे मेरे प्यार की निशानी के तौर पर…’
‘तुम इसे डिलीट कर दो…’
‘बिल्कुल मैं इसे डिलीट नहीं करूंगा, अगर तुम मेरे साथ शादी नहीं करोगी तो यह तस्वीर सोच लो…’
‘लेकिन मैं इतनी जल्दी शादी नहीं कर सकती…’
‘बिल्कुल मुझे कोई जल्दी नहीं है ‘टेक योर ओन टाइम’, लेकिन पहले गले तो लग जाओ…’
वह युवती उसे आदमी के गले लग गई। उसे गले लगाते हुए, उस आदमी ने कहा
‘सुनो अगली दफा जब मैं तुमसे मिलूंगा तो मुझे तुम्हारी हां चाहिए…’
‘ओके ठीक है बाबा…’
इस वार्तालाप के तकरीबन एक महीने बाद वह युवती और वह आदमी एक बार फिर होटल के कमरे में थे। वह आदमी पुणे से कोलकाता पहुंचा था, लेकिन उसे युवती ने उसे गुवाहाटी के एक होटल में बुलाया था।
अगले दिन जब रात होते-होते उसे कमरे से कोई कॉल नहीं आया और रिसेप्शन से फोन जाने पर भी कोई रिस्पांस नहीं आया तो उन्होंने वैâमरा चेक किया। उन्हें वहां पर एक आदमी की डेड बॉडी मिली। होटल स्टाफ ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी।
जांच के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर एक युवक और एक युवती की पहचान की। आखिरकार, पुलिस ने दोनों को कोलकाता भागने से पहले ही अजारा इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
