गोवा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक साथ तीन नाबालिग लड़कियों का रेप हुआ है। आरोपियों ने ईद और बर्थडे पार्टी के नाम पर लड़कियों को होटल में बुलाया था और फिर वहीं उनके साथ रेप किया। गोवा पुलिस के मुताबिक, रेप कांड में आरोपी और पीड़ित सभी लोग दोस्त हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने एक होटल में ईद और बर्थडे पार्टी करने के लिए रूम बुक किए थे। सभी बर्थडे पार्टी मनाने के लिए होटल पहुंचे थे, तभी मौके का फायदा उठाकर दोस्तों ने अपने ही दोस्तों को हवस का शिकार बना लिया। रेप पीड़ितों की उम्र १५ साल, १३ साल और ११ साल है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और रेप का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़कियां और आरोपी पहले से ही एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोस्त थे। आरोपियों ने ईद और बर्थडे पार्टी के नाम पर लड़कियों को एक होटल में बुलाया था। इस पार्टी में शामिल होने के लिए तीनों नाबालिग लड़कियों को बुलाया गया, लेकिन यह उत्सव जल्द ही एक भयावह अपराध में बदल गया।