मुख्यपृष्ठनए समाचारयोगीराज में हिंदू असुरक्षित... आजमगढ़ में ४० हिंदू परिवार पलायन की तैयारी...

योगीराज में हिंदू असुरक्षित… आजमगढ़ में ४० हिंदू परिवार पलायन की तैयारी में!.. `हमारे घर बिकाऊ हैं’ के लगे पोस्टर

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के छोटा पूरा मोहल्ले में तनाव का माहौल है। यहां के करीब ४० हिंदू परिवारों ने खुद को असुरक्षित बताते हुए पलायन की चेतावनी दी है और अपने घरों के बाहर ‘हिंदू परिवार, हमारा घर बिकाऊ है’ के पोस्टर चिपका दिए हैं। मामला ३ जून को राकेश कन्नौजिया की शादी के दौरान हुए विवाद से जुड़ा है। शादी के कार्यक्रम में शामिल महिलाएं जब परंपरा के अनुसार, पोखरे पर गर्इं, तो गांव के कुछ युवकों ने उन पर अश्लील टिप्पणियां कीं और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट हुई जिसमें लगभग २० लोग घायल हो गए।
घटना के बाद कई हिंदू परिवारों ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक लगातार उन्हें धमकी दे रहे हैं, जिससे वे डरे हुए हैं। पीड़ितों ने कहा कि यदि उन्हें सुरक्षा नहीं मिली तो वे गांव छोड़ने को मजबूर होंगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक १० आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अरमान, वसीम, रहमान, मोअज्जम और एक नाबालिग शामिल हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। हालांकि, एसएसपी हेमराज मीना ने ‘घर बिकाऊ है’ वाले पोस्टरों को चुनावी स्टंट बताया है। उनका कहना है कि यह सब गांव के एक युवक द्वारा कराया जा रहा है, जो प्रधानी चुनाव लड़ना चाहता है।

अन्य समाचार