सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई के लोअर परेल में रविवार सुबह एक १६ मंजिला इमारत की छत पर आग लग गई। इस घटना ने मुंबईकरों के जहन में फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या मनपा वाकई शहर की ऊंची इमारतों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह दीपक सिनेमा के पास स्थित शांति अपार्टमेंट की छत पर इलेक्ट्रिक डक्ट में शॉर्ट-सर्किट से आग भड़क उठी। यह घटना सुबह १०.४८ बजे हुई और मुंबई फायर ब्रिगेड ने करीब ११.१२ बजे तक आग पर काबू पा लिया। सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन खतरा बहुत बड़ा था।
मुंबईकरों ने उठाए सवाल
ऐसे में मनपा द्वारा जारी फायर सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट्स की हकीकत पर अब सवाल उठने लगे हैं। क्या वाकई इस इमारत का नियमित फायर ऑडिट हुआ था? क्या मनपा ने समय-समय पर हाईराइज इमारतों की बिजली व्यवस्था की जांच सुनिश्चित की है?
