मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिगणेशोत्सव चित्रकला प्रतियोगिता में रुही गुप्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया

गणेशोत्सव चित्रकला प्रतियोगिता में रुही गुप्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया

रवीन्द्र मिश्रा  /  मुंबई
विलेपार्ले पश्चिम के ईर्ला स्थित शिवसेना शाखा क्रमांक 70 द्वारा आयोजित गणेश मूर्ति चित्रकला प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाईस्कूल की कक्षा 5वीं की छात्रा रुही गुप्ता ने भगवान गणेश की सुंदर आकृति बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 10 तक के कुल 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम शिवसेना उपशाखा प्रमुख मनोज मांजरेकर के नेतृत्व में महागणपति गणेशोत्सव के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो इस मंडल का 53वां वार्षिक महोत्सव था।

रुही गुप्ता को वैशाली सुर्वे, प्रिया मांजरेकर, सेफाली मुरमुरे, गौरी गुरव और सायली मुरमुरे के हाथों सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष के विलेपार्ले विधानसभा युवा सेना सचिव हंसराज गुप्ता, शाखा अधिकारी सिद्धेश सुर्वे, तथा कई अन्य गणमान्य नागरिक जैसे संतोष वसयीकर, संजय मुरमुरे, प्रतीक भोसले, अनिल दुबे और हार्दिक गोतुला उपस्थित थे।

अन्य समाचार