मुख्यपृष्ठग्लैमरपरिणीति चोपड़ा बनेगी मां, अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंस

परिणीति चोपड़ा बनेगी मां, अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंस

हिमांशु राज

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में फैन्स को एक खास खबर दी है। उन्होंने और उनके पति राघव चड्ढा ने मिलकर बताया कि वे जल्द ही एक बच्चे के साथ अपनी खुशियों को और बढ़ाने वाले हैं। उनकी इस खबर को उन्होंने एक प्यारे अंदाज में साझा किया जिसमें एक केक की तस्वीर थी, जिसपर लिखा था “1+1=3” और छोटे-छोटे बच्चे के पैर बने थे। इसका मतलब यही था कि उनके परिवार में एक और सदस्य आने वाला है। परिणीति ने इस पोस्ट के साथ लिखा कि उनका छोटा सा ब्रह्मांड आ रहा है और वे असीम आशीर्वाद पाने के लिए धन्य हैं।

इस खबर से उनके करीबी दोस्त और फैंस काफी खुश हुए हैं और उन्होंने शुभकामनाओं की बरसात कर दी है। कपिल शर्मा के शो में भी राघव ने पहले ही इस बात का इशारा कर दिया था कि वे इस गुड न्यूज को जल्द साझा करेंगे। परिणीति ने अपने प्रेग्नेंसी के दिनों को भी शेयर किया है, जिसमें वे बेहद स्टाइलिश और खुश दिख रही हैं। दोनों की शादी को दो साल हुए हैं और अब ये कपल परिवार बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। परिणीति ने पहले भी कहा था कि वे एक बड़ा परिवार चाहती हैं और यदि ज़रूरत पड़ी तो बच्चे को गोद भी लेंगी। इस नई जिंदगी की शुरुआत उनके लिए बेहद खास और खुशी से भरी है। यह नयी खुशखबरी उनके जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है, जो प्यार और उमंग से भरा होगा।

अन्य समाचार