मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिलालबाग का राजा के दरबार में पहुंचे अरविंद उपाध्याय

लालबाग का राजा के दरबार में पहुंचे अरविंद उपाध्याय

मुंबई। राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय संरक्षक तथा प्रख्यात समाजसेवी अरविंद उपाध्याय ने कल विश्व प्रसिद्ध लालबाग के गणपति का दर्शन किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी समाजसेवी संतोषी उपाध्याय भी उपस्थिति रहीं। श्री उपाध्याय ने गणपति बप्पा से देश की सुख समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। मंडल के पदाधिकारियों ने उपाध्याय का स्वागत और सम्मान किया। लालबाग का राजा, या लालबागचा राजा, मुंबई का एक अत्यंत प्रसिद्ध और लोकप्रिय सार्वजनिक गणेश मंडल है, जिसकी स्थापना 1934 में की गई थी. यह मंडल गणेश चतुर्थी के दौरान भक्तों को आकर्षित करता है और इसे “इच्छाओं को पूरा करने वाला गणपति” यानी नवसाचा गणपति के रूप में जाना जाता है. यहां हर साल लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं, और गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन गिरगांव चौपाटी पर किया जाता है.

अन्य समाचार