मुख्यपृष्ठअपराधकनाडा में लेडी डॉक्टर का डर्टी कांड...मरीजों को मदहोश कर बनाती थी...

कनाडा में लेडी डॉक्टर का डर्टी कांड…मरीजों को मदहोश कर बनाती थी `संबंध’!

यूं तो डॉक्टर को भगवान के बराबर माना गया है। मगर सोचिए कि जब डॉक्टर ही रक्षक से भक्षक बन जाए तो क्या होगा? हाल ही में एक भारतीय मूल की कनाडा की डॉक्टर के चर्चे हो रहे हैं, जिसने अपने मरीजों को बेहोश कर उनसे संबंध बनाए। जब इस महिला डॉक्टर का सच सामने आया तो जज साहब के भी होश उड़ गए।
कनाडा में एक चर्चित महिला फैमिली फिजिशियन डॉक्टर सुमन खुल्बे गंभीर यौन शोषण और अनैतिक आचरण के आरोपों में घिर गई है। हाल ही में ओंटारियो फिजिशियंस एंड सर्जन्स डिसिप्लिन ट्राइब्यूनल ने उसे दोषी ठहराते हुए उसका मेडिकल लाइसेंस निलंबित कर दिया है। अदालत ने पाया कि डॉ. खु्ल्बे ने एक मरीज का यौन शोषण किया और दो अन्य के साथ ‘अपमानजनक, शर्मनाक और गैर-पेशेवर’ व्यवहार किया। एक रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. खुल्बे अपने पेशेवर दायरे को बनाए रखने में विफल रहीं। वह कई मरीजों के साथ चिकित्सक-रोगी संबंध से आगे बढ़कर निजी और सामाजिक रिश्तों में जुड़ गर्इं। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने एक मरीज के साथ किस किया और आपत्तिजनक हरकतें भी कीं साथ ही ‘इरॉटिक प्रोस्टेट मसाज’ जैसी यौन गतिविधियां कीं।

अन्य समाचार