मुख्यपृष्ठसमाचारभारत-पाक क्रिकेट मैच के विरोध में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने फूंका...

भारत-पाक क्रिकेट मैच के विरोध में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने फूंका बीसीसीआई का पूतला

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ

शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे के आह्वान पर (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के शिवसैनिकों ने भारत-पाक के बीच हो रहे क्रिकेट मैच के विरोध में बीसीसीआई के पुतला और पाकिस्तान का राष्ट्रीय झंडा जलाया। जिसका नेतृत्व प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही ने किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही ने कहा कि बीसीसीआई अब पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बन गया है। पुलवामा और पहलगाम में विधवाओं के सिन्दूर की आग अभी ठंडी नहीं हुई है और पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेला जा रहा है। खूनी खेल के बाद अब क्रिकेट नाकाबिले बर्दाश्त है। केंद्र सरकार और बीसीसीआई को देश की जनता माफ नहीं करेगी। किसी बीसीसीआई सदस्य के परिवार का कोई सदस्य पहलगाम में आतंकियों द्वारा नहीं मारा गया था, इसलिए वे लोग पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के साथ एशिया कप में क्रिकेट खेल रहे हैं। देश की राष्ट्रवादी जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ महंगा पड़ेगा। इसलिए अविलंब पाकिस्तान के मैच खेलने पर रोक लगाई जाए। गृहमंत्री अमितशाह आतंकवाद के विरुद्ध संसद में मैराथन व्याख्यान करते हैं, बेटा दुश्मन देश के साथ क्रिकेट खेलने का घृणित कार्य कराता है। यही भाजपा का दोगला राष्ट्रवाद है। इन सौदागरों के लिए राष्ट्रीयता दिखावा और मुनाफा प्रथम है।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव सविता श्रीवास्तव,  कमलेश सिंह चौहान, दीपू वाल्मिकी उर्फ पंडित, अजय गुप्ता,  प्रवीन वर्मा, राम सनेही घाट तहसील प्रमुख परशुराम वर्मा, धीरज कुमार, राधेश्याम सैनी, मनोज सिंह मिंटू,  बीर सिंह,  सर्वेंद्र प्रताप सिंह दीपक, सुशील जायसवाल उर्फ बबलू,  दिव्य प्रकाश पाठक,जय देवी, आसमां बानो, किरन देवी, महेंद्र वर्मा, निंदुरा ब्लाक प्रमुख राम प्रसाद निगम, सरवन बाबा, महेंद्र वर्मा, श्यामू वाल्मिकी, देशराज गौतम, आकाश निगम , हर्षित श्रीवास्तव, आनंद मिश्रा आदि उपस्थित थे।

अन्य समाचार