मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनामां हमें शक्ति दो 

मां हमें शक्ति दो 

शक्ति की साधना का पर्व नवरात्रि
मां शेरावाली नवशक्ति का नया रूप है
मां जगदंबा जो ममता की मूरत है
नवदुर्गा नौ रूपों में मां हमें शक्ति दो।
संसार को चलने वाली मां अंबे
जगत कल्याण के लिए
मां काली कल्याण करें
हमें इस नवरात्रि में भक्ति का वर दे
नवदुर्गा नौ रुपों में मां हमें शक्ति दो।
कभी राह भटकें नहीं मां दुर्गा
हमें तू अपना साथ दे
सच्ची भक्ति का हमें आधार दें
ज्ञान की ऐसी ज्योत जले ज्योतावाली मां
नवदुर्गा नौ रूपों में मां हमें शक्ति दो।
हे अंबे मां हम तेरी भक्ति में नाचें-झूमें
गरबा करें नर और नारी मां दुर्गा शक्ति की आराधना से
हम अपना जीवन संवारे वही बिगड़े काम बनाती हैं
नवदुर्गा नौ रूपों में मां हमें शक्ति दो ।।
– हरिहर सिंह चौहान
इंदौर, मध्य प्रदेश

अन्य समाचार