अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कभी बॉलीवुड के चर्चित और प्यारे कपल्स में गिने जाते थे। हालांकि दोनों का रिश्ता अब खत्म हो चुका है, लेकिन हाल ही में एक इवेंट के दौरान ये फिर से साथ नजर आए। वे फिल्म होमबाउंड की स्क्रीनिंग में पहुंचे, जहां दोनों का मिलन काफी भावुक रहा। जब अर्जुन और मलाइका आमने-सामने आए, तो उन्होंने एक-दूसरे को इतने प्यार से गले लगाया कि जैसे कुछ हुआ ही न हो। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस के बीच फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं। बता दें कि दोनों साल २०२४ में अलग हो गए थे, हालांकि कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।
