मुख्यपृष्ठग्लैमरविदेशों से विवाह के प्रस्ताव और खून से लिखे लेटर मिले-अमृता राव

विदेशों से विवाह के प्रस्ताव और खून से लिखे लेटर मिले-अमृता राव

हिमांशु राज

अमृता राव ने अपनी फिल्मी यात्रा में कई किरदार निभाए, लेकिन ‘विवाह’ उनके करियर की वह मील का पत्थर रही जिसने उन्हें हमेशा के लिए दर्शकों के दिल में पूनम के नाम से बसाया। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने इस फिल्म को सिर्फ एक हिट मूवी नहीं, बल्कि अपनी आध्यात्मिक फिल्म बताया। अमृता के मुताबिक, यह सिर्फ एक प्रेम-कहानी नहीं थी बल्कि उस दौर में बड़े-बड़े परिवारों को एक सूत्र में बांधने वाली सीख भी थी। इस बातचीत के दौरान उन्होंने चौंकाने वाले किस्से भी साझा किए। अमृता ने बताया कि ‘विवाह’ की रिलीज़ के बाद उन्हें विदेशों से शादी के प्रस्तावों की बौछार होने लगी। कभी किसी ने फैमिली फोटो भेजी, तो कोई अपनी महंगी कार और पालतू कुत्ते के साथ खड़े होकर उन्हें दुल्हन बनाने का प्रस्ताव भेज देता। मज़ेदार बात ये थी कि ऐसे प्रपोज़ल्स की गिनती एक-दो पर थमी नहीं, बल्कि लगातार आते रहे। इस पर अमृता ठहाका लगाते हुए कहती हैं – “मैं सोचती थी, लोग हैं भी तो कैसे-कैसे!”उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस फिल्म के बाद उनकी एक फैन ने तो खून से लिखा हुआ पत्र भेज दिया था। अमृता मानती हैं कि शायद यही ‘विवाह’ की ताकत थी, जिसने पर्दे पर निभाई गई एक भोली-सी पूनम को दर्शकों के दिलों की धड़कन बना दिया।

अन्य समाचार