मुख्यपृष्ठग्लैमरबादशाह ने करायी आंख की सर्जरी, फैंस से किया मजाक

बादशाह ने करायी आंख की सर्जरी, फैंस से किया मजाक

हिमांशु राज

रैपर बादशाह की आंख में कोरोना एब्रेशन हो गया है, जिसके कारण उनकी आंख सूज गई और उन्होंने आंख पर पट्टी बांध ली है। यह चोट उनकी नार्थ अमेरिका टूर के अंतिम शो के दौरान लगी थी, जब किसी चीज से उनकी आंख में चोट पहुंची। इसके बावजूद उन्होंने पूरे शो को पूरा किया। बादशाह ने भारत लौटने के बाद डॉक्टर से जांच कराई, जहां उन्हें यह पता चला और उन्होंने रूटीन सर्जरी कराई। डॉक्टर ने पांच दिनों तक पट्टी पहनने की सलाह दी है। बादशाह ने इस चोट को अपनी हालिया वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपने छोटे रोल के एक मशहूर सीन से जोड़कर सोशल मीडिया पर मज़ाकिया अंदाज में बताया, जहां अवतार (मनोज पाहवा) उन्हें मुक्का मारता है। उनकी इस पोस्ट ने फैंस को चिंता में डाल दिया, साथ ही वह मुखर करते हुए जल्द ठीक होने की प्रेरणा भी दी है।

अन्य समाचार