मुख्यपृष्ठसमाचारआचोले पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ...17 लाख 40 हजार की ब्राउन शुगर...

आचोले पुलिस की बड़ी कार्रवाई! …17 लाख 40 हजार की ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

राधेश्याम सिंह

वसई। आचोले पुलिस थाने की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर (गर्द) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कुल 84.04 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹17.40 लाख बताई जा रही है। घटना के दिन पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नालासोपारा (पूर्व) के कैपिटल मॉल के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ बेचने की फिराक में है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में जाल बिछाया और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम समसाद जमशेद अली (24 वर्ष) बताया, जो नालासोपारा-पूर्व स्थित आर.के. कॉलेज के पास रहता है और पेशे से रिक्शा चालक है। मूल रूप से वह उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र का निवासी है, आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 56.04 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के निवास स्थान की तलाशी ली, जहां से और 28 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। कुल मिलाकर आरोपी से 84.04 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी कीमत करीब 17 लाख 40 हजार है।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8(क), 21(ब) के तहत आचोले पुलिस थाना, अपराध क्रमांक 381/2025 में मामला दर्ज किया गया है।फिलहाल आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक गुरुदास मोरे द्वारा की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से नालासोपारा क्षेत्र में ड्रग्स की तस्करी पर लगाम कसने की उम्मीद की जा रही है।

अन्य समाचार