राजेश सरकार / प्रयागराज
पहले प्यार फिर व्यभिचार और मारपीट की शिकार एक युवती ने आरोपी प्रेमी युवक के विरुद्ध मंगलवार को नैनी कोतवाली में तहरीर देकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी को पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त सुमित कुमार (३१) पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मूल निवासी रामनगर नवादा बिहार, हाल पता पाल मार्केट, नैनी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अशोक टाॅकीज चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। पीड़ित युवती ने तहरीर के माध्यम से पुलिस को बताया है कि आरोपी युवक ने उससे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब भी वह शादी के लिए कहती थी तो वह बहुत बहाने बनाने लगता। मंगलवार को भी युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश लेकिन युवती विरोध करने लगी तो उसने हाथापाई की। जिससे पीड़ित युवती को काफी अंदरूनी चोटें आई। इसके बाद युवती ने नैनी कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। युवती की तहरीर पर धारा-376(2)(एन)/323 के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। आरोपी युवक को पकड़ने में इंस्पेक्टर बृजकिशोर गौतम, दरोगा शिवजी गुप्ता, सिपाही अमलेश चौहान शामिल रहे।
