बीते दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर करनेवाली परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें परिणीति पहली बार अपना बेबी बंप प्लांट करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अपने यूट्यूब चैनल को दोबारा री-लॉन्च करनेवाली परी का लॉन्चिंग वीडियो में प्रेग्नेंसी ग्लो और बेबी बंप साफ नजर आ रहा है, जिसे देखकर पैंâस बेहद एक्साइटेड हैं। पति राघव चड्ढा के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन जीनेवाली परिणीति अकसर सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े छोटे-मोटे पल शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने एक वीडियो शेयर कर पैंâस को बताया कि इन दिनों उन्हें किस तरह की क्रेविंग्स हो रही हैं। उन्होंने टमाटर सूप और चीज टोस्ट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि ‘कभी-कभी डिनर में सिर्फ टमाटर सूप और चीज टोस्ट चाहिए होता है और कोई मुझे रोक नहीं सकता।’
