मुख्यपृष्ठग्लैमरअक्षय का पारा हुआ हाई

अक्षय का पारा हुआ हाई

एआई के इस जमाने में कब किसके साथ क्या हो जाए, यह कोई नहीं जानता। फिल्म ‘जॉली एलएलबी-३’ में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन करनेवाले ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद अक्षय कुमार का पारा हाई हो गया। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में अक्षय कुमार महर्षि वाल्मीकि की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फर्जी वीडियो के वायरल होने के बाद अक्षय कुमार ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मुझे हाल ही में एक फिल्म के ट्रेलर के कुछ एआई जनरेटेड वीडियो मिले हैं, जिनमें मुझे महर्षि वाल्मीकि के रोल में दिखाया गया है। मैं क्लियर कर देना चाहता हूं कि ये सभी वीडियोज फेंक हैं और एआई की मदद से बनाए गए हैं। इससे भी गलत बात ये है कि कुछ न्यूज चैनल बिना पुष्टि किए ये असली हैं या फर्जी, इन्हें खबर मान लेते हैं। आज के समय में एआई के जरिए फर्जी कंटेंट तेजी से बनाया जा रहा है तो मैं मीडिया संस्थानों से रिक्वेस्ट करता हूं कि वो जानकारी की पुष्टि करें और उसे प्रमाणित करने के बाद ही रिपोर्ट करें।’

अन्य समाचार